उत्तराखंड

सीएम धामी ने जानता संग सुना मन की बात का 132 वां एपिसोड

देहरादून। उत्तराखंड में ‘ऑल-सीजन टूरिज्म’ के विजन को इस वर्ष शीतकालीन यात्रा के दौरान अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। राज्य में इस सीजन अब तक रिकॉर्ड डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जो प्रदेश की आर्थिकी और पर्यटन क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इंद्रानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड सुनने के बाद यह उत्साहजनक आंकड़े साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष लगाव और आदि कैलाश व हर्षिल-मुखवा जैसे क्षेत्रों के प्रचार-प्रसार से उत्तराखंड के दूरस्थ स्थलों को वैश्विक पहचान मिली है। अब राज्य सरकार इन दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और होमस्टे योजना को सुदृढ़ कर पर्यटन को सीधे स्थानीय रोजगार से जोड़ने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड पर्यटन को नया आयाम मिला है। ‘मन की बात’ जैसे मंच के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और विशेष रूप से शीतकालीन पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जिसका सकारात्मक असर पर्यटकों की बढ़ती संख्या में साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में ही 36,700 से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे, विशेषकर आदि कैलाश और हर्षिल-मुखवा जैसे क्षेत्रों के प्रचार-प्रसार से राज्य के दूरस्थ पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को ‘ऑल-सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके तहत पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार, आवासीय व्यवस्थाओं का विकास और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन को स्थानीय रोजगार से जोड़ने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। होमस्टे योजना, ग्रामीण पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास से दूरस्थ क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button