उत्तराखंडक्राइम

मोरी में कुल्हाड़ी से वार कर चाचा की हत्या, आरोपी भतीजा फरार; जांच में जुटी पुलिस

Purola, 08 September, 2026। उत्तरकाशी जिले के सीमांत मोरी विकासखंड अंतर्गत फतेपर्वत क्षेत्र के बरी गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बरी गांव के दांताधार तोक में आपसी विवाद के दौरान भतीजे सुमन चंद्र उर्फ सुबेन ने अपने ही चाचा करम चंद (गांधी) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में करम चंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि बरी गांव निवासी सुमन चंद्र उर्फ सुबेन पुत्र जयचंद और करम चंद उर्फ गांधी निवासी बरी, पोस्ट मसरी, तहसील मोरी के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर सुमन चंद्र ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से करम चंद पर हमला कर दिया। हमले में करम चंद की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मोरी थानाध्यक्ष दीपक रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल राजस्व पुलिस क्षेत्र में आता है, लेकिन राजस्व पुलिस के बहिष्कार के चलते मोरी थाने की टीम को मौके पर भेजा गया है। घटनास्थल मोरी तहसील मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर है। क्षेत्र में दूरसंचार सुविधा नहीं होने के कारण पुलिस टीम को मौके तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button