उत्तराखंडक्राइम

होली एंजेल पब्लिक स्कूल गेट पर फायरिंग व लाठी-डंडों से हमला

लक्सर। उत्तराखंड के लक्सर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बसेड़ी गांव स्थित ‘होली एंजेल पब्लिक स्कूल’ के बाहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब आधा दर्जन नकाबपोश हमलावरों ने परीक्षा देकर बाहर निकल रहे दो छात्रों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया।जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र स्कूल में परीक्षा देने आए थे। जैसे ही वे स्कूल के मुख्य द्वार से बाहर निकले वैसे ही घात लगाए बैठे करीब छह नकाबपोश बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

गनीमत रही कि गोलियां छात्रों को नहीं लगीं, लेकिन इसके बाद बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बदमाशों ने दोनों छात्रों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा और उन्हें लहूलुहान कर मौके से फरार हो गए। घायल छात्रों को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया । इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिनदहाड़े स्कूल जैसे सुरक्षित स्थान के बाहर हुई इस घटना ने लक्सर की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब हरकत में आई है। लक्सर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, हमले के पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button