उत्तराखंड

MDDA की बड़ी कार्रवाई: आवासीय कालोनियों में व्यावसायिक निर्माण और बिना नक्शे के चल रहे निर्माण किए गए सील

Dehradun, 22 October, 2026। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने शहर में अवैध निर्माण और आवासीय क्षेत्रों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित डेयरियों, दुकानों, हॉस्टल और बिना स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों से जुड़े पांच स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। यह सख्त कदम उन लोगों के खिलाफ उठाया गया है जो आवासीय परिसरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे या बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य करवा रहे थे।

प्राधिकरण के इस अभियान के तहत इंजीनियर इन्क्लेव फेस-1 में सबसे ज्यादा तीन मामलों में शिकंजा कसा गया। यहां आवासीय क्षेत्र के भीतर कृष्णा डेयरी और एक अन्य परिसर का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जबकि एक अन्य मामले में बिना अनुमति बदलाव किए गए थे।  इसके अलावा ईस्ट होप टाउन के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए दुकानें बनाई जा रही थीं और केहरी गांव के महिमा इन्क्लेव में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा था। एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया है कि सुनियोजित विकास और शहर की शांति बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रवर्तन अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button