उत्तराखंडक्राइम

फंदे से लटके मिले रामणी गांव में दो नाबालिगों के शव 

Nandanagar, Chamoli, 09 September, 2026। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र अंतर्गत रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के समीप स्थित रामलीला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव फंदे से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान एक ही गांव के रहने वाले 18 वर्षीय युवक (12वीं का छात्र) और 17 वर्षीया किशोरी (11वीं की छात्रा) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नंदानगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार छानी से लौटते हुए कुछ लोगों ने मैदान के मंच पर युवक-युवती के लटके होने की सूचना दी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। दोनों इसी गांव के रहने वाले हैं। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि किशोर 12 वीं और किशोरी 11 वीं की छात्रा है। युवक की उम्र 18 और किशोरी 17 साल की है। उन्होंने बताया कि नंदानगर पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button