उत्तराखंड

एमडीडीए का चला चाबुक: ऋषिकेश और डोईवाला में अवैध निर्माणों पर सीलिंग, तीन भवन सील

Dehradun, 02 September, 2026। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने क्षेत्र में अवैध और नियमविरुद्ध हो रहे निर्माण कार्यों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थलों को सील कर दिया। इनमें से दो स्थानों पर पास नक्शे के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था, जबकि एक जगह बिना किसी अनुमति के ही बहुमंजिला संरचना खड़ी की जा रही थी। अचानक हुई इस कार्रवाई से नियमविरुद्ध निर्माण करने वाले भू-माफियाओं और निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

ऋषिकेश के मनीराम रोड स्थित गली नंबर-10 में जयप्रकाश और निर्मल ब्लॉक-बी निवासी ओम प्रकाश पना की तरफ से स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था, जिसे टीम ने मौके पर पहुंचकर सील कर दिया। वहीं, डोईवाला के दुधली रोड, चांदमारी निवासी अनिल पॉचाल विश्वकर्मा की तरफ से बिना नक्शा पास कराए भूतल और प्रथम तल का निर्माण कराने पर वाद दर्ज कर सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की इस अचानक कार्रवाई से नियमविरुद्ध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व नियमानुसार नक्शा पास कराएं और स्वीकृत दायरे में ही काम करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button