उत्तराखंडराजनीति

बैणी-भुली योजना पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने लगाया चुनावी लाभ लेने का आरोप

Dehradun, 25 November, 2026। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच बैणी-भुली योजना के तहत महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता देने को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में रकम डालकर वोट साधने का आरोप लगाया और नियमित मासिक सहायता न दिए जाने पर सवाल खड़े किए। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता और विशेषकर महिलाएं काफी समझदार हैं।

वे अच्छी तरह समझती हैं कि चुनाव के समय उनके खातों में पैसा डालने के पीछे भाजपा की राजनीतिक मंशा क्या है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है तो उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता क्यों नहीं दी जाती? गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से महिला सम्मान निधि के रूप में हर महीने महिलाओं के खातों में धनराशि देने की मांग करती रही है। लेकिन सरकार नियमित सहायता देने के बजाय चुनाव के आसपास ही इस तरह की घोषणाएं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की योजना अभी 10 हजार रुपये देने और चुनाव के बाद फिर 10 हजार रुपये देने की है। यह महिलाओं के सम्मान से ज्यादा चुनावी गणित का हिस्सा नजर आता है। गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं भाजपा की इस रणनीति को समझेंगी और चुनाव में इसका जवाब देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button