उत्तराखंड
विकास के ऊपर, प्रकृति के बीच: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी

देहरादून। उत्तराखंड की वादियों और आधुनिक तकनीक के संगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देहरादून दौरे के दौरान पीएम मोदी का एक बेहद खास और भावुक रूप तब देखने को मिला, जब वे दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड रोड पर रुककर दूरबीन से घाटी की सुंदरता को निहारने लगे। करीब 20 मिनट के इस पड़ाव में प्रधानमंत्री पूरी तरह प्रकृति के रंगों में डूबे नजर आए। प्रधानमंत्री ने न केवल घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों के विहंगम दृश्यों का आनंद लिया, बल्कि मौके पर मौजूद अधिकारियों से क्षेत्र की जैव विविधता और वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर भी विस्तृत जानकारी ली। विकास और पर्यावरण के संतुलन की मिसाल बन चुके इस कॉरिडोर पर प्रधानमंत्री का यह ठहराव चर्चा का विषय बन गया है।



