देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित कैंब्रिज स्कूल (पौंधा, बिधौली) से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। स्कूल के प्रबंधक सह प्रधानाचार्य डॉ. एस वोहरा सार्थक पर अपने ही स्कूल के 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकतें और गलत काम करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्र पिछले कुछ समय से अकेला और काफी गुमसुम रहने लगा। परिजनों ने जब बच्चे से प्यार से बात की और उसकी परेशानी का कारण पूछा, तो उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई।
छात्र ने बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य डा. सार्थक उसके साथ अश्लील और गलत हरकतें की। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने प्रेमनगर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रधानाचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



