उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹53.56 करोड़ के प्रस्तावों पर लगाई मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को गति देते हुए ₹53.56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस बजट का एक बड़ा हिस्सा देहरादून के बुनियादी ढांचे और सिटी मोबिलिटी प्लान के सुधार पर खर्च किया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री ने चमोली आपदा प्रभावितों को राहत राशि, डिजिटल फोरेंसिक लैब की स्थापना और किशन चंद के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन की मंजूरी देकर विकास के साथ-साथ सुशासन का कड़ा संदेश दिया है। इसमें देहरादून के नगरीय अवस्थापना सुविधाओं और सिटी मोबिलिटी प्लान के 6 कार्यों हेतु 33.45 करोड़, डिजीटल फोरेंसिक लैब स्थापना के लिए 11.27 करोड़, और चमोली में 85 क्षतिग्रस्त आवास एवं 17 मृतक आश्रितों को राहत राशि के लिए 2 करोड़ शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के सालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए 37.12 लाख, चम्पावत में 74 विद्युत छूटे तोकों की आपूर्ति हेतु 5 करोड़, तथा हौली पिपलाटी से ज्योसुडा तक सीसी रोड निर्माण के लिए 60.20 लाख की स्वीकृति दी। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में लॉग स्पैन पोल के लिए 46.01 लाख और सल्ट में पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना स्मृति द्वार के निर्माण के लिए 41.07 लाख अनुमोदित किए गए।

  • किशन चंद के खिलाफ अभियोजन की भी मंजूरी: मुख्यमंत्री ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धन शोधन मामले में आरोपित लोक सेवक किशन चंद के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति भी प्रदान की। यह वित्तीय और प्रशासनिक निर्णय राज्य के विकास, आपदा प्रबंधन और न्यायिक कार्रवाई को सशक्त करने के उद्देश्य से लिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button