Blogउत्तराखंड

कुंभ-2027 की तैयारी: सीएम धामी ने केंद्र से मांगे 750 करोड़

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखंड की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। आगामी कुंभ-2027 की भव्यता और सुगमता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण (Undergrounding) और सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए 750 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं से न केवल तीर्थनगरी के सौंदर्यीकरण को बल मिलेगा, बल्कि यातायात और पर्यावरण सुधार में भी मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने राज्य के प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया है।

उन्होंने आगामी कुंभ-2027 के दृष्टिगत घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और शहरी अवसंरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। धामी ने कहा कि इन परियोजनाओं से यातायात जाम में कमी आएगी, पर्यावरणीय सुधार होगा और तीर्थस्थलों के आधुनिक परिवहन नेटवर्क से जुड़ने से पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री खट्टर ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button