उत्तराखंडपर्यटन

चारधाम यात्रा पुन: शुरू, गढ़वाल आयुक्त ने यात्रियों से की सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील

देहरादून। खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते सोमवार को एहतियातन रोकी गई प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मंगलवार से दोबारा शुरू कर दी गई है। यात्रा मार्गों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा और जमीनी आकलन के बाद गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने यात्रा संचालन को बहाल करने के निर्देश दिए। फिलहाल प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। आयुक्त ने यात्रियों से अपील की कि भारी बारिश, भूस्खलन या किसी अन्य कारण से मार्ग बाधित होने पर प्रशासन द्वारा बनाए गए सुरक्षित होल्डिंग एरिया में ही रुकें तथा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button