उत्तराखंड

उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान: 8 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे बीएलओ कैंप

Dehradun, 08 October, 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने और सभी पात्र लोगों के नाम शामिल करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बीएलओ विशेष कैंप लगाएंगे। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं सहित छूटे हुए पात्र लोगों के फॉर्म-6 भरवाएंगे। उन्होंने बताया कि आठ से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बीएलओ विशेष कैंप लगाएंगे।

इस दौरान प्री-एसआईआर और एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूचियों का मिलान कर ऐसे पात्र लोगों की पहचान की जाएगी, जिनके नाम पहले की सूची में थे, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं हैं। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर चिन्हित लोगों का सत्यापन करेंगे और पात्र पाए जाने पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाएंगे। इस दौरान ऐसे युवाओं के भी फॉर्म भरवाए जाएंगे, जो 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं और मतदाता बनने के पात्र हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। बीएलओ बूथवार तैयार सूची बीएलए के साथ साझा करेंगे। बाद में ईआरओ भी सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएंगे, ताकि छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का अवसर मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button