उत्तराखंडपर्यटन

लच्छीवाला में उमड़ा जनसैलाब, पर्यटकों ने ठंडी हवाओं के बीच गर्मी को दी मात

देहरादून। उत्तराखण्ड में गर्मी के तीखे तेवरों के बीच देहरादून का लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों के लिए ‘हॉट स्पॉट’ बन गया है। चिलचिलाती धूप से बेहाल सैकड़ों सैलानी हर रोज यहाँ की शीतल जलधाराओं में डुबकी लगाने पहुँच रहे हैं। प्राकृतिक सुंदरता और ठंडी हवाओं के बीच लोग न केवल पिकनिक का लुत्फ उठा रहे हैं, बल्कि नव-विकसित एडवेंचर ज़ोन में रोमांच का अनुभव भी कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि पर्यटकों का सफर सुरक्षित और सुखद बना रहे।

पार्क में केवल जलक्रीड़ा ही नहीं, बल्कि नव-विकसित एडवेंचर ज़ोन भी युवाओं और बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सैलानियों ने शीतल जलधाराओं में डुबकी और पारिवारिक पिकनिक, टायर ब्रिज, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉलिंग व कमांडो नेट पर रोमांचक अनुभव व चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण ने मानसिक सुकून का जमकर लुत्फ उठाया।

रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि बढ़ते तापमान के साथ पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। कहा कि अधिकारी मेधावी कीर्ति व वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वह जलधाराओं में स्नान के दौरान सावधानी बरतें और कचरा न फैलाकर जिम्मेदार पर्यटक का परिचय दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button