उत्तराखंड

भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबॉल टीम की कप्तान शेफाली और कोच नयाल देहरादून में सम्मानित

देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बलूनी क्लासेस के महाप्रबंधक विपिन बलूनी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर शेफाली रावत के जज्बे को सलाम किया। एशियन चैंपियनशिप में शानदार नेतृत्व और सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड बनाने वाली शेफाली को सम्मानित करते हुए संस्थान ने समाज में पैरा-स्पोर्ट्स के प्रति जागरूकता लाने का संदेश दिया। मंगलवार को कारगी चौक स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विपिन बलूनी ने खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम किया।

उल्लेखनीय है कि शेफाली रावत हाल ही में जापान के ओसाका में आयोजित एशियन ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए रजत पदक जीतकर लौटी हैं। शेफाली के नाम अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाली भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह वर्तमान में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में कोच नयाल के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमारे द्वार सदैव खुले हैं।

वहीं दूसरी ओर वर्तमान में शेफाली आगामी आईबीएफएफ ब्लाइंड फुटबॉल लीग की तैयारियों में जुट गई हैं। बलूनी क्लासेस के दिए गए इस सम्मान से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि समाज में पैरा-स्पोर्ट्स के प्रति एक नई जागरूकता भी आई है। विपिन बलूनी ने कोच नयाल से खेल की बारीकियों को समझा और आश्वस्त किया कि संस्थान भविष्य में भी पैरा-खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि शेफाली की उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button