उत्तराखंड
यूईटी 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 28 मई तक का मौका

श्रीनगर, गढ़वाल/देहरादून। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) ने सत्र 2026-27 की विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (UET) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी आगामी 28 मई 2026 की शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अब तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे में छात्रहित को देखते हुए और अधिक अभ्यर्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से आवेदन तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले से उन विद्यार्थियों को खास राहत मिलेगी, जो तकनीकी कारणों या अन्य समस्याओं के चलते समय पर आवेदन नहीं कर सके थे।



