उत्तराखंड

रवांई क्षेत्र में जश्न: बीएसएफ के सहायक कमांडेंट आलोक नेगी वीरता पदक से सम्मानित

डामटा, न्यू भारत लाइव। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले को रवांई क्षेत्र डामटा, ग्राम भौंती के निवासी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 53वीं बटालियन में तैनात सहायक कमांडेंट आलोक नेगी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीरता पदक से सम्मानित किया है। आलोक ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की भारी गोलाबारी के बीच न केवल अद्वितीय साहस का परिचय दिया, बल्कि अपनी टीम के साथ मिलकर दुश्मन की चौकियों को तबाह कर दिया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।

दुश्मन की लगातार फायरिंग और एमएमजी गोलाबारी के बीच आलोक नेगी ने न केवल कार्रवाई का नेतृत्व किया, बल्कि जवानों और मोर्टार हथियारों की सुरक्षित पुनर्तैनाती भी कराई। उन्होंने दुश्मन की प्रमुख चौकियों पर सटीक जवाबी हमलों का समन्वय किया। वहीं कांस्टेबल चौधरी और वाघमारे ने मोर्टार डिटैचमेंट की कमान संभालते हुए 48 घंटे से अधिक समय तक लगातार जवाबी फायरिंग कर दुश्मन की स्थिति को कमजोर कर दिया। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार आलोक नेगी और उनकी टीम की वीरता, सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता के चलते ऑपरेशन सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button