उत्तराखंडपर्यटन

मसूरी में इमरान हाशमी; ‘गन मास्टर जी-नाइन’ की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़

Emraan Hashmi in Mussoorie; crowds gather to watch the shooting of 'Gun Master G-Nine'

मसूरी। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों पहाड़ों की रानी मसूरी में अपनी आगामी फिल्म ‘गन मास्टर जी-नाइन’ की शूटिंग कर रहे हैं। बुधवार को गांधी चौक और झूला घर क्षेत्र में फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिसके चलते पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने पड़े। बुधवार सुबह गांधी चौक स्थित गुरुद्वारे के समीप फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इसके अलावा झूला घर क्षेत्र में भी शूटिंग की गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी ने कई प्रशंसकों का अभिवादन कर उनका उत्साह भी बढ़ाया, हालांकि सुरक्षा कारणों से अधिकांश लोग उनसे सीधे मुलाकात नहीं कर सके। दिल्ली से आई प्रशंसक रिया, स्मृति और शालिनी गुप्ता ने बताया कि वे अभिनेता से मिलने होटल तक पहुंचे थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण मुलाकात नहीं हो पाई। व्यापारी प्रताप पंवार, सुरेंद्र रावत और धनवीर सिंह ने कहा कि बड़े फिल्मी सितारों और यूनिटों के आने से मसूरी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है। इससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन दोनों को महत्वपूर्ण लाभ मिलता है और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button