उत्तराखंड

केदारताल में लापता 8 ट्रेकर्स का अब तक कोई सुराग नहीं, तलाश में निम भी जुटा

Uttarkashi, 03 November, 2026। गंगोत्री क्षेत्र के उच्च हिमालयी केदारताल में भारी बर्फबारी के बीच लापता हुए 8 ट्रेकर्स की तलाश में सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन नए सिरे से शुरू किया गया। SDRF, NDRF और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की संयुक्त टीमें दुर्गम पहाड़ियों और खराब मौसम की चुनौतियों के बीच हवाई व ज़मीनी स्तर पर अभियान चला रही हैं। लापता ट्रेकर्स में 5 पश्चिम बंगाल, 2 उत्तर प्रदेश और 1 उत्तराखंड के निवासी हैं, जबकि दल के 4 पोर्टर सुरक्षित गंगोत्री लौट आए हैं। सोमवार सुबह प्रशासन ने हेलीकाप्टर से टीम को ड्रॉप किया।

प्रशासन इससे पहले भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से दो बार हवाई रेकी करा चुका है, लेकिन दोनों प्रयासों में कोई सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ के पांच जवानों ने भोज खड़क क्षेत्र में भी तलाश की थी। वहीं, एनडीआरएफ की दस सदस्यीय टीम को भी अभियान के लिए रवाना किया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के अनुसार, ट्रेकिंग दल में पश्चिम बंगाल के पांच, उत्तर प्रदेश के दो और उत्तराखंड का एक सदस्य शामिल है। राहत की बात यह है कि दल के साथ गए चार पोर्टर सुरक्षित गंगोत्री पहुंच चुके हैं। हालांकि आठ ट्रेकर्स के लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button