
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के हल्द्वानी जिले में आयोजित ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल की खुलकर सराहना की। उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धाकड़ धामी के साथ-साथ धुरंधर धामी भी कहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय कई घोटाले हुए लेकिन भाजपा सरकार में घोटाला करने वालों की जगह जेल में है। इसके अलावा चार धाम पर्यटन, मानसखंड कॉरिडोर, एम्स सैटलाइट सेंटर, जमरानी बांध जैसे हजारों करोड़ की योजनाओं का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार दो तिहाई सीटों से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को भी याद किया, जिसके दौरान उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि देवभूमि है।
उन्होंने कहा कि मैंने 10-12 दिनों के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया है। मेरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए ही उत्तराखंड का गठन हुआ था। उत्तराखंड आस्था, आध्यात्मिकता, संस्कृति और संतों की भूमि है। इसे तपस्या के स्थान के रूप में पूजा जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ, तब उत्तराखंड की आर्थिक हालत बहुत अच्छे नहीं थे। पिछले पांच साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह काम कर दिखाया जो शायद ही कोई करता। आज उत्तराखंड विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। यह राज्य आर्थिक रूप से मजबूत हो गया है। देश के संपन्न राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड आ गया है।
रक्षा मंत्री वे कहा कि उत्तराखंड ने देश में कई क्षेत्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को भी याद किया, जिसके दौरान उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि देवभूमि है।



