उत्तराखंड

शैक्षिक भ्रमण: हिन्दी विभाग के छात्र पहुंचे थानों, लेखक गांव की सांस्कृतिक विरासत से हुए रूबरू

देहरादून। थानों स्थित लेखक गांव पहुंचे साहिया पीजी कॉलेज के हिन्दी विभाग के छात्र-छात्राओं ने साहित्यिक धरोहरों का दीदार किया। विभागाध्यक्ष डॉ. शशिकला के मार्गदर्शन में हुए इस भ्रमण का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से इतर व्यावहारिक रूप से साहित्य सृजन की प्रक्रिया और अपनी विरासत से जोड़ना रहा।
इस दौरान लेखक गांव में गाइड शुभम ढौंढियाल ने विद्यार्थियों को नालंदा पुस्तकालय, नरसिंह मंदिर, लेखक कुटीर, संजीवनी वाटिका, नक्षत्र-नवग्रह वाटिका, योग साधना केंद्र और ऑडिटोरियम का भ्रमण कराया। छात्रों ने इन सभी स्थलों के महत्व को समझते हुए साहित्य और प्रकृति के गहरे संबंध का अनुभव किया।
हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. शशिकला ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के सानिध्य में साहित्य सृजन की प्रक्रिया से परिचित कराना और हिमालयी सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान छात्रों ने जाना कि प्राकृतिक वातावरण में रहकर साहित्य सृजन किस प्रकार किया जाता है और यहाँ विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किस प्रकार आयोजित किए जाते हैं। यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button