उत्तराखंड

MDDA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: मसूरी-देहरादून में 170 बीघा से अधिक अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई कमर्शियल बिल्डिंग सील

देहरादून। अवैध निर्माण और बिना नक्शे के हो रहे विकास के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है। टीम ने एक साथ महाभियान चलाकर मसूरी, थानों, रानीपोखरी और शिमला बाईपास जैसे इलाकों में 170 बीघा से ज्यादा ज़मीन पर चल रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। इसके साथ ही नियमों को ताक पर रखकर बन रही कई व्यावसायिक इमारतों पर सील लगा दी गई है। मंगलवार को महाभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई पेलियो गणेशपुर में हुई, जहां लगभग 100 से 150 बीघा के विशाल भू-भाग पर बिना अनुमति की जा रही अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

इसके अलावा, रानीपोखरी के ग्राम गडूल सूर्यधार में करीब 50 बीघा और थानों क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल के पास दो बीघा अवैध भूमि विकास पर भी प्राधिकरण का डंडा चला। इन जगहों पर अवैध रूप से बनाई जा रही सड़कों और प्लॉटों के निर्माण को तोड़ दिया गया। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ भी एमडीडीए ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रेमनगर के केहरी गांव में हाईटेंशन लाइन के नीचे बिना किसी स्वीकृति के बन रहे एक व्यावसायिक निर्माण को पूरी तरह सील कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button