उत्तराखंडखेल

डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग: ऊर्जा पावर पैंथर्स और उत्तराखंड थंडर कॉप्स की शानदार जीत

Dehradun, 08 October, 2026। डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतियोगिता के दो अलग-अलग मैचों में ऊर्जा पावर पैंथर्स और उत्तराखंड थंडर कॉप्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने नाम जीत दर्ज की। जहाँ पहले मैच में पावर पैंथर्स ने आईटी रुद्रा को 20 रनों से मात दी, वहीं दूसरे मैच में थंडर कॉप्स ने यूडीडी डेयरडेविल्स को 4 विकेट से शिकस्त दी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में ऊर्जा पावर पैंथर्स ने आईटी रुद्रा को 20 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर पैंथर्स की टीम 18.5 ओवरों में 128 रन पर सिमट गई, जिसमें शुभम भंडारी ने 32 और देवेन भंडारी ने 26 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी आईटी रुद्रा की टीम भी 18.5 ओवरों में 108 रनों पर ढेर हो गई।

अनिल सिंह चौहान ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, लेकिन सनी एसके और अनुज मलिक की घातक गेंदबाजी (3-3 विकेट) के आगे पूरी टीम बिखर गई। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखंड थंडर कॉप्स ने यूडीडी डेयरडेविल्स को 4 विकेट से मात दी। पहले खेलते हुए डेयरडेविल्स की टीम 19.3 ओवरों में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें हर्षित लखेड़ा के 32 और हिमांशु के 23 रन शामिल रहे। कॉप्स के लिए मनोज नेगी, रितु राज रावत और मुकेश ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में थंडर कॉप्स ने 118 रनों के लक्ष्य को 15.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत के असल हीरो राव शोएब रहे, जिन्होंने महज 17 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की आतिशी पारी खेली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button