उत्तराखंड

पोखड़ा के नरभक्षी गुलदार को मारने का ‘डेथ वारंट’ जारी, शूटरों ने संभाला मोर्चा

पौड़ी। विकासखंड पोखड़ा में मासूम बच्ची को अपना निवाला बनाने वाले नरभक्षी गुलदार के खिलाफ वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। भतकोट गांव में लगातार बढ़ रहे खतरे और जन-आक्रोश को देखते हुए वन संरक्षक (गढ़वाल वृत्त) ने गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश एक महीने तक प्रभावी रहेगा, जिसके तहत दो लाइसेंसधारी शिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। हालांकि, विभाग की प्राथमिकता पहले गुलदार को पिंजरे में कैद करने या ट्रैंक्युलाइज (बेहोश) कर पकड़ने की है, लेकिन अंतिम विकल्प के रूप में उसे ढेर करने की अनुमति दी गई है। इलाके में छाई दहशत के बीच एहतियातन 6 अप्रैल तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि गत गुरुवार देर रात गुलदार ने चार साल की बच्ची को निवाला बना दिया था। जिसके बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि क्षेत्र की संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए अनुमति का अनुरोध किया गया था। वन संरक्षक, गढ़वाल वृत्त ने गुलदार को पिंजरे में कैद करने, ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की अनुमति दी है। साथ ही सभी प्रयासों के बावजूद गुलदार के पकड़ में न आने की स्थिति में अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने करने की भी अनुमति दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button