उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेगी दून

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय दौरे पर आज देहरादून पहुंच रही हैं, जिसे लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दोपहर में जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आगमन के बाद वे सीधे राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी। अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति मुर्मु यहां राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान के निर्माण और विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन करेंगी। इसके बाद, अपने दौरे के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को वे भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। वे यहां 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के पासिंग आउट कैडेट्स की सलामी लेंगी और युवा सैन्य अधिकारियों का हौसला बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए पूरे दून क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद चाक-चौबंद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button