उत्तराखंडस्वास्थ्य

दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. नंदन बिष्ट ने दिया इस्तीफा

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक (डिप्टी एमएस) डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में ‘निजी कारणों’ का हवाला दिया है। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि डॉ. बिष्ट का चार दिन पुराना त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है।

हालांकि, अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस्तीफे की वजह सिर्फ निजी नहीं हैं। पिछले कुछ समय से अस्पताल में प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। हाल ही में आयुष्मान योजना से जुड़े कुछ प्रकरण और मैस (Mess) में सामने आईं अनियमितताओं की जांच को भी इस इस्तीफे से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि इसी आंतरिक गतिरोध के चलते उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button