उत्तराखंड

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, डोईवाला से मसूरी तक 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति के हो रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। डोईवाला से लेकर मसूरी तक फैले इस अभियान में प्राधिकरण ने करीब 30 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया, साथ ही कई व्यावसायिक व आवासीय परिसरों को सील कर दिया।

अभियान के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई डोईवाला के खत्ता रोड पर रेलवे फाटक के पास देखने को मिली। यहाँ बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के लगभग 30 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग के सीमांकन (बाउंड्री) और अंदर बनी सड़कों को पूरी तरह मटियामेट कर दिया।

इसके अलावा, टीम ने कारगी ग्रांट में अवैध रूप से बनाई जा रही दुकानों, यूनिवर्सिटी रोड पर निर्माणाधीन एक अवैध व्यावसायिक परिसर और मसूरी के टिपरी धार में नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे अवैध निर्माणों को चिह्नित कर मौके पर ही सील कर दिया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र (मैप) के किया गया कोई भी निर्माण या प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button