उत्तराखंडक्राइम

धर्मपुर में खाकी शर्मसार: वन-वे पर गलत दिशा से आ रही युवती को सिपाही ने बीच सड़क में पीटा, चौकी पर भारी बवाल

देहरादून। धर्मपुर इलाके में खाकी को दागदार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां तैनात एक सिपाही ने वन-वे पर गलत दिशा से आ रही स्कूटी सवार युवती को न सिर्फ चलती गाड़ी से नीचे गिरा दिया, बल्कि बीच सड़क पर उसके बाल खींचकर बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना से भड़के स्थानीय लोगों ने आराघर पुलिस चौकी का घेराव कर जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद आला अधिकारियों को मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी सिपाही पर कानूनी कार्रवाई शुरू करनी पड़ी।मूल रूप से रुद्रप्रयाग की रहने वाली और वर्तमान में बंगाली कोठी क्षेत्र निवासी आंचल नाम की युवती स्कूटी से धर्मपुर की तरफ जा रही थी।

चूंकि वह मार्ग वन-वे था और युवती गलत ढंग से आगे बढ़ रही थी, वहां तैनात सिपाही ने उसे रोकने का प्रयास किया। जब युवती सीधे धर्मपुर की तरफ बढ़ने लगी, तो सिपाही ने तैश में आकर पहले उसे चलती स्कूटी से नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिपाही ने महिला को थप्पड़ मारे और बाल पकड़कर खींचा। सिपाही की इस करतूत से आक्रोशित स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत पीड़िता को लेकर आराघर चौकी पहुंचे। पुलिस के इस व्यवहार के खिलाफ लोगों ने चौकी परिसर में ही जोरदार हंगामा शुरू कर दिया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। पुलिस चौकी पर बवाल की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सेकेंड नितिन लोहानी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालने के लिए पीड़ित पक्ष और उनके साथ आए लोगों से वार्ता की और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।

सीओ सिटी सेकंड नितिन लोहानी ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन कराना पुलिस का काम है, लेकिन किसी भी नागरिक, विशेषकर महिला के साथ इस तरह का हिंसक व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button