उत्तराखंड

विकासनगर में MDDA का बड़ा एक्शन, अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने विकासनगर के रेतीवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 बीघा भूमि पर बिना अनुमति की जा रही अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। खास बात यह है कि गत 20 मई को कार्रवाई होने के बावजूद आरोपियों ने यहाँ दोबारा अवैध निर्माण शुरू कर दिया था, जिसे प्राधिकरण ने फिर नाकाम कर दिया। MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सख्त लहजे में कहा है कि अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर नियमों का उल्लंघन कर बनाई जा रही सीसी सड़क और अन्य अवैध संरचनाओं को एमडीडीए के प्रवर्तन दल ने जेसीबी मशीनों की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। खास बात यह है कि इस स्थल पर प्राधिकरण की तरफ से पहले भी बीती 20 मई को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद आरोपी पक्ष ने दोबारा अवैध रूप से सड़क निर्माण और प्लाटिंग का काम शुरू करने का दुस्साहस किया, जिसे एमडीडीए ने दोबारा नाकाम कर दिया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति के निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संपत्ति या भूखंड को खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति और एमडीडीए से उसकी स्वीकृति की जांच जरूर कर लें। ताकि भविष्य में होने वाले बड़े आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button