टनकपुर से हुजूर साहिब (नांदेड़) के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू

टनकपुर। उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में रहने वाले सिख परिवारों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सोमवार से टनकपुर से महाराष्ट्र स्थित पवित्र तख्त हजूर साहिब (नांदेड़) के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से कहीं अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार देश भर में धार्मिक और क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए रेल नेटवर्क का विस्तार कर रही है, जिससे इस मार्ग पर पड़ने वाले अन्य राज्यों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिख परिवार निवास करते हैं, जो महाराष्ट्र स्थित पवित्र तख्त हजूर साहिब, नांदेड़ के दर्शन के लिए वर्षों से सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे।
अब इस नई एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में धार्मिक, सामाजिक और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेल नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रही है।
नई रेल सेवाओं के माध्यम से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा रही है। टनकपुर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस के संचालन से उत्तराखंड के तराई क्षेत्र के अलावा मार्ग में पड़ने वाले अन्य राज्यों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। रेल मंत्री ने विश्वास जताया कि यह सेवा श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी तथा क्षेत्रीय संपर्क और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।



