मंगेतर के कातिल के मोबाइल से खुले खौफनाक राज

पुणे। लोहगढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल के खिलाफ बड़े सुराग मिले हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के घर से बरामद दूसरे छिपे हुए मोबाइल की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री खंगालने पर बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले सिया इंटरनेट पर इंदौर के मशहूर ‘राजा रघुवंशी मर्डर केस’ के पैटर्न का अध्ययन कर रही थी। इसके अलावा पकड़े जाने के डर से उसने गूगल पर महिलाओं को पुलिस कस्टडी में पीटे जाने से जुड़े नियम भी सर्च किए थे। फिलहाल पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश करते हुए जांच तेज कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सिया इंटरनेट पर इंदौर के मशहूर कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में लगातार पढ़ रही थी और सर्च कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, सिया इसी केस के पैटर्न को समझकर केतन को मारने की प्लानिंग कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, सिया ने गूगल पर यह भी सर्च किया था कि “क्या पुलिस कस्टडी (हिरासत) में महिलाओं को भी पीटा जाता है?” इससे साफ है कि मर्डर करने से पहले ही वह पकड़े जाने और पुलिस के डर के बारे में सोच रही थी। सिया और सोनम की मर्डर मिस्ट्री मिलती जुलती है। दोनों ही वारदातों में एक खाई है और मंगेतर/ पति को धक्का देकर मारने का आरोप है। 18 जून को सिया गोयल बहाने से अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को पुणे के लोहगढ़ फोर्ट ले गई थी। उसने केतन को धक्का देकर खाई में गिरा कर मार दिया था। सिया पर भी इसी प्रकार अपने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल का मर्डर करने का आरोप है।



