प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को तैयार देहरादून, सीएम ने खुद सड़क पर उतरकर जांची सुरक्षा व्यवस्था

देहरादून। आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून में प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाल ली है। रविवार को मुख्यमंत्री ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड से लेकर माँ डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और बुनियादी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बिजली-पानी की आपूर्ति और स्वच्छता मानकों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और कार्यक्रम की निर्बाध सफलता की कामना की। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ काली से राज्य की उन्नति एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Ganesh Joshi जी, माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahendra Bhatt जी, माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री Ajaey Kumar जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।



