उत्तराखंड में मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, 19 लाख वोटर्स को जारी होंगे नोटिस

देहरादून। उत्तराखंड में एसआईआर (SIR) के बाद तैयार हुई नई मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। राज्य के कुल 71,33,785 मतदाताओं में से लगभग 19 लाख वोटर्स की जानकारियों में विसंगतियां (खामियां) पाई गई हैं। निर्वाचन आयोग इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी करने जा रहा है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदाताओं की सुविधा के लिए न्याय पंचायत, तहसील और नगर निगम वार्ड स्तर पर विशेष कैंप लगाकर इन विसंगतियों को दूर किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बताया कि नोटिस की सुनवाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कलस्टर में कैंम्प लगाए जाएंगे। साथ ही मैदानी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए तहसील के अतिरिक्त नगर निगम, नगर पंचायत व वार्ड लेवल पर कैंप लगाने के निर्देश डीईओ/ईआरओ को दिए गए हैं। देहरादून जनपद में सबसे अधिक मतदाताओं में विसंगतियां पाई गई हैं। यहां कुल 1190805 मतदाता हैं, इनमें से 395868 में विसंगति मिली है।
इसके बाद हरिद्वार में 390312 व ऊधमसिंह नगर में 336164 मतदाताओं में विसंगतियां मिली हैं। वहीं, पहाड़ी जनपदों में नैनीताल में सर्वाधिक 188054 मतदाताओं में विसंगति मिली, यहां कुल मतदाता 693325 हैं। इसके साथ ही टिहरी गढ़वाल में 104402 और पौड़ी गढ़वाल में 105945 मतदाताओं में विसंगियां मिली हैं। इन सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे। राज्य के हरिद्वार जनपद सर्वाधिक 1246219 मतदाता हैं, इनमें 664795 पुरुष व 581323 महिला मतदाता हैं। जबकि, जनपद रुद्रप्रयाग में सबसे कम 180786 मतदाता हैं, इनमें 91268 पुरुष व 89518 महिला मतदाता हैं।
हरिद्वार में 101 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। लेकिन, रुद्रप्रयाग में कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। एसआईआर के तहत राज्य में 86433 सर्विस मतदाता हैं, जिनके वोट बैलेट के माध्यम से आते हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में यह निर्णायक भूमिका में होते हैं। सबसे अधिक 14569 बैलेट वोट पौड़ी जनपद में हैं। जबकि, सबसे कम बैलेट वोट 2261 हरिद्वार जनपद में हैं। वहीं, नैनीताल में 5011, अल्मोड़ा में 6344, यूएसनगर में 5521, पिथौरागढ़ में 13016, बागेश्वर में 3982, चंपावत में 3033, चमोली में 9736, उत्तरकाशी में 3283, रुद्रप्रयाग में 5000, टिहरी में 5308 और देहरादून में 9369 बैलेट वोट हैं।



