प्रधानमंत्री मोदी का दून दौरा: 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टैक्स फ्री

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे के मद्देनजर राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जुटने वाली भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को लच्छीवाला टोल प्लाजा को पूरी तरह फ्री रखने के आदेश जारी किए हैं।
आगामी मंगलवार को सुबह 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके साथ ही आशारोड़ी बैरियर को भी खुला रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ और महेंद्र ग्राउंड में होने वाली जनसभा के दौरान शहरवासियों और आगंतुकों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।
मोदी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सीमा पर दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे देहरादून में महेंद्र ग्राउंड में जनसभा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों से शहर तथा आसपास जाम की स्थिति न बने इसके लिए लच्छीवाला टोल प्लाजा सुबह पांच बजे से शाम आठ बजे तक खुला रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं आशारोडी बैरियर पर भी खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे से लेकर शाम आठ बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का नि:शुल्क आवागमन रहेगा।



