नीति घाटी में तमक नाले के उफान से बहा वैली ब्रिज, चीन सीमा से कटा संपर्क एवं जेसीबी और वाहन बहे

Joshimath/Chamoli, 10 August, 2026। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार जारी मूसलाधार बारिश अब तबाही का रूप धारण करने लगी है। चमोली जिले की सीमांत नीति घाटी में तेज बारिश के बाद उफान पर आए तमक नाले ने भारी तबाही मचाई है। नाले के रौद्र रूप में उस पर बना महत्वपूर्ण वैली ब्रिज पूरी तरह बह गया, जिससे चीन सीमा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह कट गया है। इस जलप्रलय में कई जेसीबी मशीनें और वाहन भी नाले के तेज बहाव में बह गए।
इस भयानक मंजर ने वर्ष 2021 की रैणी आपदा की खौफनाक तस्वीरों को एक बार फिर ताजा कर दिया है, जिसके बाद प्रशासन ने तटीय व संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। हालात ने वर्ष 2021 की रैणी आपदा की भयावह तस्वीरों की याद ताजा कर दी है, जब अचानक आई बाढ़ और मलबे ने सीमांत क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। प्रशासन ने नदी और उसके आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को नदी किनारे, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने को कहा गया है। तेज बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। सीमांत क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच तमक नाले का उफान प्रशासन के लिए भी चुनौती बढ़ा रहा है।



