विधायक दुर्गेश्वर लाल ने 26 ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों को बांटी सामग्री

पुरोला/डामटा । जिला उत्तरकाशी के पुरोला विधनसभा के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने रविवार को नौगांव विकास खंड की 26 ग्राम पंचायतों के महिला मंगल दलों को विधायक निधि से आवश्यक सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले सामूहिक व मांगलिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों, विशेषकर निर्धन परिवारों को सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विधायक निधि से खरीदी सामग्री वितरण के अवसर पर विधायक ने कहा कि महिला मंगल दलों को दी गई इस सामग्री से गांव में होने वाले मांगलिक कार्य शादी, व्याह, धार्मिक अनुष्ठान के सम्पादन में सुलभता होगी। जिससे गरीब एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है । इस दौरान, प्रत्येक ग्राम पंचायत को 40 कुर्सियां मैट, बर्तन आदि वितरित किए गए। महिलाओं ने कहा कि पहली बार किसी विधायक ने महिलाओं एवं अंतिम छोर के नागरिकों की चिंता की है ।



