क्राइम

पोक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर आते ही 6 लोगों को मौत के घाट उतारा

हैदराबाद। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शहाबद थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पोक्सो (POCSO) एक्ट के एक आरोपी ने जमानत पर जेल से बाहर आते ही खूनी खेल खेला। आरोपी ने न सिर्फ अपने खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और नानी की बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि अपने ही परिवार (पत्नी और दो मासूम बच्चों) को भी मौत के घाट उतार दिया। छह लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया और वह अब खुद आत्महत्या करने जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय राज कुमार के तौर पर की है । पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की हत्या की. फिर एक नाबालिग लड़की, जिसने पहले उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई थी उसकी हत्या की । इसके बाद उस लड़की की मां और उसकी नानी को भी मौत के घाट उतार दिया ।
आरोपी पर जिन 6 लोगों की हत्या का आरोप लगा है, उसमें चिट्याला रुक्कम्मा (65), चिट्याला लक्ष्मी (45), नाबालिग लड़की (17), आरोपी की पत्नी पार्वती सरिता (30), आरोपी के दो बेटे परीक्षित (3) और दैविकक्षित (2) शामिल हैं । जांचकर्ताओं के अनुसार आरोपी को पहले पोस्को मामले में गिरफ्तार किया गया था और बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस आपराधिक मामले को लेकर नाराज़गी ही इन हत्याओं की वजह थी? शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी, 5 लोगों की हत्या करने के बाद नाबालिग पीड़िता को गांव के बाहरी इलाके में एक तालाब के पास ले गया और वहां उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद, पीड़िता की भी हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button