उत्तराखंड

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Pauri, 08 august, 2026। वीकेंड पर घूमने की खुशी पल भर में चीख-पुकार और मातम में बदल गई। शुक्रवार सुबह देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडधार के पास एक अनियंत्रित बोलेरो करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में हरिद्वार के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक 3 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। मृतकों की पहचान अफजाल (49) पुत्र अकबर सूफी, उनकी पत्नी शब्बो (40), पुत्री अन्नाविया (03), पुत्र शादाब (14) तथा छोटे भाई गुफरान (34) निवासी रायपुर और अरमान पुत्र अफजल थाना कोतवाली लक्सर (हरिद्वार) के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ इंस्पेक्टर मंजरी नेगी ने बताया कि अफजाल ठेकेदारी का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह वह स्वयं वाहन चलाकर अपने परिवार के साथ घूमने पौड़ी आ रहा था। कुंडधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button