उत्तराखंडपर्यटन

पारा चढ़ा तो प्रकृति की गोद में पहुंचे लोग: लच्छीवाला के ठंडे पानी में सैलानियों ने मिटाई तन-मन की प्यास

देहरादून। उत्तर भारत में तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच, देहरादून का प्रसिद्ध लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटकों के लिए सुकून और ताज़गी का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। जहाँ पार चढ़ते ही प्रकृति की गोद लच्छीवाला के ठंडे पानी में सैलानियों ने अपनी तन-मन की प्यास मिटाई। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार को यहाँ रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी, जिसमें पांच हजार से अधिक सैलानी ठंडे प्राकृतिक जलस्रोतों में डुबकी लगाने और घने जंगलों की ठंडी छांव का आनंद लेने पहुंचे। दूर-दराज से आए परिवारों और युवाओं की भारी चहल-पहल के बीच वन विभाग भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पार्क प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा और पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे इस भीषण गर्मी में भी सैलानियों का सफर बेहद आरामदायक और यादगार रहा। पारा चढ़ते ही प्रकृति की गोद लच्छीवाला के ठंडे पानी में सैलानियों ने अपनी तन-मन की प्यास मिटाई।

विभागीय कर्मियों ने पार्क के भीतर और बाहर निगरानी रखी, भीड़ को नियंत्रित किया और पर्यटकों को सुरक्षित जल क्षेत्रों में ही स्नान करने के लिए जागरूक किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी लगातार निगरानी की गई। पार्क प्रबंधन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा कर्मियों की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। बच्चों और युवाओं के लिए बनाए गए सुरक्षित जल क्षेत्र विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि गर्मी के मौसम में लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विभाग का प्रयास है कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो। आने वाले दिनों में भी पार्क में सैलानियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button